JAC Board 10th,12th Result 2021 : झारखंड में मैट्रिक-इंटर के आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक कब से होंगे अपलोड, जैक बोर्ड ने जारी किये ये निर्देश

JAC Board 10th,12th Result 2021, jac.jharkhand.gov.in, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा के प्राप्तांक पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू हो जायेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं.
JAC Board 10th,12th Result 2021, jac.jharkhand.gov.in, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा के प्राप्तांक पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू हो जायेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल-कॉलेज तीन से लेकर 13 जुलाई तक विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा का प्राप्तांक पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. प्राप्तांक अपलोड करने को लेकर विस्तृत जानकारी जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.
जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल व कॉलेज तय तिथि के अनुसार विद्यार्थियों के प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन का विषयवार अंक ऑनलाइन जमा करना सुनिश्चित करें. जैक को भेजी गयी सूची की एक प्रति विद्यालय अपने पास भी रखें. प्राप्तांक अपलोड करने में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर इसके लिए विद्यालय, कॉलेज के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे.
झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तय होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों एवं कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों का इंटरनल असेसमेंट करने के बाद अब आज शनिवार से अंक अपलोड किये जायेंगे. अंक अपलोड करने का काम निर्धारित तिथि तक पूरा होते ही रिजल्ट जारी किया जायेगा. 20 जुलाई तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है. आपको बता दें कि मैट्रिक में 4.32 लाख एवं इंटरमीडिएट में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




