पत्नी ने जहर खाकर की थी आत्महत्या, पति ने पत्नी की याद में दी जान

Updated:
विज्ञापन

पत्नी ने एक साल पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पति ने पत्नी की याद में आत्महत्या कर ली. घटना गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन

गुमला : पत्नी ने एक साल पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पति ने पत्नी की याद में आत्महत्या कर ली. घटना गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र की है. अताकोरा गांव निवासी बोधना महली के 35 वर्षीय पुत्र मनसा महली ने सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक मनसा महली की पत्नी दुर्गी देवी (स्वर्गीय) ने भी लगभग एक साल पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मनसा परेशान रहता था. इधर, सोमवार को मनसा अपने पड़ोसी अंजान महली के गोहार घर (पशु बांधने वाला घर) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बोधना महली ने बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं थी. सभी लोग अपने-अपने काम को लेकर घर से बाहर थे. बोधना ने बताया मनसा के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. मनसा को अपनी पत्नी से काफी लगाव था. वह अपनी पत्नी के बारे में बात भी करता था. इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola