गुमला में विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Updated at : 05 May 2023 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

गुमला जिले शहर से सटे एक गांव में एक विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की को बेरहमी से पीटा और अधमरा कर लड़की को तालाब के किनारे फेंक दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले शहर से सटे एक गांव में एक विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की को बेरहमी से पीटा है. अधमरा कर लड़की को तालाब के किनारे फेंक दिया. शुक्रवार की सुबह को लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटनास्थल पर खून के धब्बे भी पाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक युवक की शादी थी. पीड़िता के पिता ने बताया कि पीड़िता की मां गुरुवार की देर रात तक गांव के ही एक युवक के शादी समारोह में भाग लेने गई थी.

यह घटना रात लगभग 11:00 बजे कई युवकों द्वारा पीड़िता के घर के दरवाजा को पीटा गया. आधे घंटे तक दरवाजा पीटते रहे. दरवाजा पीटने में कई युवक थे. आस पड़ोस के लोग आवाज सुने. परंतु देर रात होने के कारण किसी ने अपने घर का दरवाजा नहीं खोला. पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी उस वक्त घर में ही थी. संभवत देर रात लड़की खुद दरवाजा खोलकर बाहर निकली होगी. जिसके बाद युवकों ने लड़की को उठाकर तालाब के किनारे ले गये. इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है.

पीड़ित लड़की के चेहरे पर कई बार वार

दुष्कर्म के बाद पीड़ित लड़की के चेहरे पर कई बार वार किया गया है. जिससे चेहरे में काफी गंभीर चोट लगी है. पीड़िता को गांव के ही एक तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया गया. मामले की जानकारी होने पर गुमला थाना प्रभारी विनोद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये.

Also Read: धनबाद : सरकारी स्कूलों में पहली से सातवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा कल से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola