ePaper

Jharkhand Crime News: गुमला पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराजीय लुटेरा गैंग, सात अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: गुमला पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराजीय लुटेरा गैंग, सात अपराधी गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने 7 अपराधियों को लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ के कई थानों में सक्रिय थे.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : गुमला जिला के पालकोट थाना की पुलिस को अंतरराज्यीय लूटपाट करने वाले लूटेरा गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लूटेरा गैंग के सात अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा है. अपराधियों के पास से चार बाइक भी बरामद हुई है. ये अपराधी झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य के कई थानों में सक्रिय थे और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. जबकि एक अपराधी सुधीर कुमार साह का नक्सलियों से भी सांठगांठ था. उसके ऊपर 17-सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बंगरू गांव के समीप बंगरू पहाड़ के पास अवैध हथियार के साथ करीब सात-आठ व्यक्ति खड़े हैं. ये लोग किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया. बंगरू पहाड़ पहुंचकर पुलिस सशस्त्र बल के सहयोग से अपराधियों की घेराबंदी करते हुए जांच किया.

इन सभी को किया गया गिरफ्तार

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर गांव निवासी बसंत राम (36), माघेटोली गांव निवासी धमेंद्र राम (26), नारायणपुर माघेटोली गांव निवासी रोहित लकड़ा उर्फ इंद्रनाथ लकड़ा (40), सिमडेगा निवासी किशुन बेसरा (25), कंजिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर निवासी जय प्रकाश (35), सरबदीपुर थाना मोचहा जिला मुजफ्फरपुर निवासी सुधीर कुमार साह (39) व रोकेडेगा पालकोट निवासी चूड़ामणी मांझी (32) है.

झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ में सक्रिय था लूटेरा गैंग

सभी अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग सभी मिलकर रात्रि में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने के लिए एकत्रित हुए हैं. सभी अपराधियों को पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 7.65 एमएम का नौ जिंदा कारतूस, आठ एमएम का दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

दिल्ली के कई थानों में केस दर्ज

इसके अलावा एसडीपीओ ने गिरफ्तार व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी दिया. जिसमें सुधीर कुमार साह पर 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज है. वहीं अभियुक्त धमेंद्र राम, रोहित लकड़ा दिल्ली के कई थानों में इनके विरूद्ध कांड दर्ज है. सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया. छापामारी दल में थाना प्रभारी मो जहांगीर, एसआइ गौतम वर्मा, एसआइ रामचंद्र यादव सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand Naxal News: पुलिस ने हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 1 लाख ईनामी नक्सली गिरफ्तार

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola