ज्ञान निकेतन में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथि | Prabhat Khabar Network

बिशुनपुर के ज्ञान निकेतन में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

मटकी सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रूप-सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा, अतिथियों ने श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

बिशुनपुर, गुमला : विकास भारती द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत और बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गयी.

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में मटकी सज्जा प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृष्ण-राधा रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गयी. नन्हे-नन्हे बच्चे राधा और श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुए. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. पूरे परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

मुख्य अतिथि महेंद्र भगत ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को समझने का अवसर भी है. श्रीकृष्ण ने प्रेम, करुणा, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया.

थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बच्चों को शिक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर जतरा टाना भगत विद्या मंदिर के सचिव केदार साहू, वरीय वैज्ञानिक बृजेश पांडेय, कुमकुम मैत्री, शिप्रा सिंह, चंदापात्रा, कौशल किशोर, सिंपू राय, जगत ठाकुर समेत आश्रम के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola