खाना देने में देर हुई तो पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड का दिया रूप, गुमला में आरोपी पति गिरफ्तार

jharkhand news: गुमला के पारही गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को सुसाइड देने का प्रयास किया. पुलिस की पूछताछ में पति ने सभी राज उगले हैं.
Jharkhand news: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना के पारही गांव में पारिवारिक विवाद में पति कमल साहू ने पत्नी तारा देवी (20 वर्ष) की हत्या कर दी. इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि तारा की हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके. लेकिन, पुलिस के अनुसंधान में तारा की हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
मृतका के परिजनों ने कामडारा थाना में आरोपी कमल साहू पर अपनी बेटी तारा देवी के साथ मारपीट कर निर्मम हत्या करने को लेकर केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, तारी देवी व कमल साहू की शादी 26 मार्च, 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद सब ठीक रहा. बाद में पति- पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया. पति कमल साहू अपनी पत्नी से नाराज चल रहा था. एक सप्ताह पहले तारा देवी अपने पति की जेब से 200 रुपये निकाल ली थी. इसी बात को लेकर दोनों मे कहासुनी हुई और तारा देवी सुरहू नवाटोली गांव अपने मायके आ गयी.
गत 27 नवंबर, 2021 को कमल साहू ने अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया और गत 28 नवबंर को तारा अपने पति के साथ पारही स्थित ससुराल आ गयी. 29 नवंबर को पति कमल साहू ने अपने ऑटो से रानू पहुंचाने कामडारा आया हुआ था. 11 बजे के आसपास वह पारही घर लौटा और अपनी पत्नी को खाना मांगा.
Also Read: गुमला में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की गति धीमी, पदाधिकारियों को दिया गया ये निर्देश
खाना देने मे विलंब होने से कमल आवेश में आकर पत्नी के साथ क्रूरता से मारपीट करते हुए जमीन में पटक दिया. जिससे तारा बेहोश हो गयी. बेहोशी में ही कमल साहू ने गला दबाकर हत्या कर दिया. अपने को फंसता देख तारा के शव को उसी की साड़ी के सहारे गला में फांसी बनाकर आत्महत्या का रूप दिया.
मृतका की मां श्यामा देवी ने बताया कि कमल साहू हमेशा से मेरी बेटी को मारपीट करता था. 28 नवंबर को समझा- बुझाकर कमल साहू के साथ ससुराल भेज दिया. 29 नवबंर को मेरी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या कर दिया. इस संबंध में थानेदार कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी द्वारा हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का कोशिश किया गया है.
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने मारपीट कर हत्या करने की बात स्वीकार किया है. इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल किया जा रहा है. हत्या का कारण पति- पत्नी का आपसी विवाद या प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है.
Also Read: घाघरा : बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं सांसो सरजमा गांव के लोग, मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




