जींस-टीशर्ट पहनने से रोका, तो लगा ली फांसी
जींस और टीशर्ट पहनने से मना किया गया तो युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी
गुमला. परिजनों ने ननिहाल जा रही बेटी सुजीता कुमारी (13 वर्षीया) को जींस और टीशर्ट पहनने से मना किया, तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना शुक्रवार की देर शाम गुमला थाना क्षेत्र के पहाड़ पनारी गांव की है. पिता अमर नायक ने बताया कि शुक्रवार को वह सपरिवार घाघरा के तेंदार गांव स्थित ससुराल जा रहे थे. उस इलाके में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं.
आपके शहर में
इसलिए उन्होंने बेटी से जींस व टीशर्ट नहीं पहनने के लिए कहा. उन्होंने बेटी से कहा कि इलाका व माहौल ठीक नहीं है. यह सुनकर सुजीता नाराज हो गयी और कहीं चली गयी. करीब एक घंटे तक परिजनों ने उसका इंतजार किया. इसके बाद सभी तेंदार चले गये. परिजनों के जाने के बाद सुजीता घर लौटी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना के वक्त घर पर सिर्फ मृतका के दादा थे. उन्होंने सुजीता से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद पड़ोस के एक बच्चे को खिड़की के सहारे कमरे में भेजकर दरवाजा खुलवाया गया. लोगों ने जैसे ही कमरा खोला कि सुजीता को फंदे से लटका पाया.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए