सिस्टम फेल, जनता बेहाल : नरक बना गुमला का घाघरा प्रखंड, सड़कें बनी तालाब, मुख्य चौक पर पसरी गंदगी

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर पसरी गंदगी, Pic Credit- Prabhat Khabar

Gumla Ghaghra News: सिस्टम फेल, जनता बेहाल! गुमला जिले का घाघरा प्रखंड इन दिनों नरकीय स्थिति से गुजर रहा है. मुख्य सड़कों पर बहता नालियों का गंदा पानी और जानलेवा गड्ढे प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोल रहे हैं. चांदनी चौक से लेकर नेतरहाट रोड तक हर जगह अव्यवस्था का बोलबाला है. आखिर कब जागेगा प्रशासन?

विज्ञापन

Gumla Ghaghra News, गुमला : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय इन दिनों भारी अव्यवस्था व बदहाली से जूझ रहा है. हालात यह है कि मुख्यालय के किसी भी मार्ग पर निकलने पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखायी देता है. कई स्थानों पर समुचित नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का पानी सीधे मुख्य सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आमलोगों को परेशानी हो रही है. घाघरा-गुमला-लोहरदगा-नेतरहाट मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़े-बड़े गड्ढे हैं साप्ताहिक हाट जाने वाले रास्ते में

नेतरहाट रोड से ग्रीन गोला रोड होते हुए साप्ताहिक हाट जाने वाले रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें सालों भर पानी जमा रहता है. बाजार से लोहरदगा रोड की ओर जाने वाली सड़क, पाकरटोली क्षेत्र समेत कई स्थानों पर सड़कें जर्जर अवस्था में हैं. पाकरटोली में पीसीसी सड़क तो बनायी गयी है, लेकिन पीसीसी के बीच स्लैब नहीं होने के कारण खुले नाले दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं.

Also Read: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, डीआरयूसीसी की बैठक में उठा मुद्दा

हादसे का शिकार होने से बचते हैं हर रोज बचते हैं राहगीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लगभग रोज कोई न कोई राहगीर हादसे का शिकार होते बचते हैं. लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर वीडियो हॉल के समीप पूरी बस्ती का गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे दुर्गंध इतनी तेज होती है कि राहगीरों को नाक बंद कर गुजरना पड़ता है. घाघरा की शान माने जाने वाला चांदनी चौक भी इस अव्यवस्था से अछूता नहीं है, यहां खुली नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है. यही हाल जलका रोड, कॉलेज रोड और देवी मंडप रोड समेत अन्य इलाकों की भी है, जहां गंदगी और गड्ढों की भरमार है. जिसके कारण सालों भर गंदा पानी जमा रहता है. अब सवाल यह उठता है कि प्रखंड मुख्यालय की इस गंभीर बदहाली पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब संज्ञान लेंगे और कब सुधार कार्य शुरू होगा.

Also Read: बोकारो के एनसीडी विभाग में डॉक्टर नदारद, सदर अस्पताल के भरोसे कैंसर स्क्रीनिंग

क्या कहते हैं मुखिया

इस संबंध में घाघरा प्रखंड के मुखिया से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि बाजार टांड रोड से लेकर कोटामाटी नदी तक की सड़क को लेकर जिला प्रशासन के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया था. वहां से अप्रूवड हो गया है. जल्द ही इसका निर्माण हो जाएगा. वहीं, देवी मंडप रोड का निर्माण भी दो बार हो चुका है. तीसरी बार सड़क बनाने के लिए ग्राम सभा से पारित हो चुका है. जैसी ही इस कार्य के लिए राशि आती है इस सड़क का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. जहां तक जलका रोड की बात है वह पथ निर्माण विभाग के अंडर में आता है. यह पंचायत के अधीन नहीं है.

योगेंद्र भगत, मुखिया, घाघरा पंचायत

क्या कहते हैं घाघरा बीडीओ

जब इस संबध में घाघरा बीडीओ से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि रोड खराब होने की सूचना को लेकर सारी सड़कों का वास्तु स्थिति का जायजा लेकर इसका प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजना होगा. क्योंकि यह काम प्रखंड मुख्यालय से नहीं हो सकता है. जैसे ही प्रस्ताव पारित होता है. सड़क के निर्माण के लिए राशि मिल जाता है वैसे ही सड़क बनाने के प्रोसेस शुरू हो जाएगा.

दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola