कुएं से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कुएं से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के हेलता जामटोली गांव में 19 वर्षीय युवती का शव घर के बगल स्थित कुएं से बरामद किया गया. मृतका की पहचान अनिमा कुमारी के रूप में हुई है, जो घाघरा थाना क्षेत्र के पीठवरटोली की रहने वाली है. वह कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बहन के घर मेहमान के रूप में आयी थी. सोमवार की सुबह अनिमा घर से पानी लाने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों को चिंता होने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी. तलाश के दौरान घर के समीप स्थित कुएं में उसका शव दिखायी दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर मुखिया सुशील मुंडा को दी गयी. मुखिया ने इसकी जानकारी बिशुनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या पानी भरने के दौरान युवती का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गयी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन