रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया ध्वजारोहण
रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया ध्वजारोहण
गुमला. 77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा गुमला के अध्यक्ष सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने रेड क्रॉस कार्यालय में ध्वजारोहण किया. इसके बाद विधिवत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के लिए आवंटित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया. उपायुक्त ने कहा कि लंबे समय से भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के जिला कार्यालय की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गयी है. कार्यालय को गतिशील बनाने के लिए और रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकलापों में बढ़ोतरी के लिए वे हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे. इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा, सह सचिव अशोक जायसवाल व शशि प्रिय बंटी सहित सरजू साहू, विनय कुमार गुप्ता, पवन अग्रवाल, नटवरलाल अग्रवाल, अनिल पन्ना, आशिक अंसारी ने प्रसन्नता व्यक्त कर उपायुक्त को कार्यालय भवन उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया है. कार्यालय को आकर्षक बनाने, सुसज्जित करने और झंडोत्तोलन के लिए समिति को प्रेरित करने का काम समिति के उपाध्यक्ष सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समिति का यह कार्यालय सर्किट हाउस रोड स्थित पुराने जिला परिषद कार्यालय के ऊपरी तले पर अवस्थित है. इस अवसर पर एसपी हरिश बिन जमां, डीडीसी दिलेश्वर महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और डीआरडीए निदेशक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए