टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में मेढ़ बनाने गया था मृतक

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के घाघरा में बिजली का तार टूटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग की लापरवाही पर विरोध जताया.

विज्ञापन

घाघरा(गुमला): जिले के घाघरा प्रखंड में एक किसान की बिजली के कंरट की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक का नाम वीरेंद्र उरांव (27 वर्ष) है जो तारागुटू का रहने वाला ता. बताया जा रहा है कि खेत में काम करने के दौरान टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

मेढ़ बनाने खेत में गया था वीरेंद्र

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वीरेंद्र शुक्रवार को धनरोपनी से पूर्व खेत की मेढ़ बनाने गया था. इसी दौरान खेत में टूटकर पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इधर, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदनी चौक को दोपहर करीब 12 बजे सड़क जाम कर दिया. इस दौरान नेतरहाट, गुमला, लोहरदगा और रांची मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आवागमन बाधित रहा.

ये भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव और भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद एक साल से टूटे तार को ठीक नहीं किया गया था. इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और सरकारी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद दोपहर करीब दो बजे सड़क जाम हटा लिया गया और यातायात बहाल हो सका.

ये भी पढ़ें- गढ़सारू पहाड़ की गुफा में विराजमान हैं प्राचीन शिवलिंग, सावन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola