पालकोट में वज्रपात से चार बकरियों की मौत, तीन किसानों को 30 हजार का नुकसान
पालकोट में वज्रपात से तीन किसानों की चार बकरियों की मौत, जिससे करीब 30 हजार का नुकसान हुआ। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
पालकोट. प्रखंड के सुदूरवर्ती कुलूकेरा पंचायत के सारूबेड़ा गंधारी गांव में सोमवार को वज्रपात से तीन किसानों की चार बकरियों की मौत हो गयी. अचानक हुई इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, वज्रपात की चपेट में आने से किसान गोविंद सिंह की एक बकरी, केश्वरी देवी की एक बकरी और धनकेश्वरी सिंह की दो बकरियों की मौत हो गयी. इस तरह एक ही घटना में तीन किसानों की कुल चार बकरियां मारी गयीं.
पशुपालन किसानों की आय का एक महत्वपूर्ण साधन
बकरियों की मौत से किसानों को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन किसानों की आय का एक महत्वपूर्ण साधन है. ऐसे में बकरियों की मौत से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रखंड प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. किसानों का कहना है कि वज्रपात के कारण उन्हें अचानक आर्थिक क्षति हुई है. प्रशासन से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए