अल्बर्ट एक्का कॉलेज चैनपुर में घुस हाथियों ने मचाया तांडव, परिसर में लगे फसलों को रौंद डाला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज परिसर में सोमवार की रात 10 बजे एक जंगली हाथी ने घुस कर उत्पात मचाया. जिसे ग्रामीणों ने मशाल की सहायता से खदेड़ दिया.

विज्ञापन

प्रखंड स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज परिसर में सोमवार की रात 10 बजे एक जंगली हाथी ने घुस कर उत्पात मचाया. जिसे ग्रामीणों ने मशाल की सहायता से खदेड़ दिया. जानकारी के अनुसार एक जंगली हाथी रात 10 बजे कॉलेज परिसर में घुस कर गेहूं एवं केला की फसल को खाकर एवं रौंद कर बर्बाद करने लगा. वहां रह रहे धर्म पुरोहितों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी. परंतु वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा. जिसके बाद पुरोहितों ने छतरपुर गांव की ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण कॉलेज परिसर पहुंचकर जंगली हाथी को मशाल की सहायता से खदेड़ने का प्रयास करने लगे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रात 2.00 बजे जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया.

ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व भी एक जंगली हाथी ने कॉलेज परिसर में घुस कर कुछ भवनों को नुकसान पहुंचाया था. इधर क्षेत्र में लगातार जंगली हाथी का कहर जारी है. उसके बावजूद वन विभाग जंगली हाथी को क्षेत्र से खदेड़ने में नाकाम है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथी को क्षेत्र से दूर खदेड़ने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola