हाथी ने दो किसानों के घर क्षतिग्रस्त किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शनिवार की सुबह एक जंगली हाथी ने दो किसान जस्टिन बेक और उषा बेक के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज को चट कर दिया.

विज्ञापन

13 गुम 3 में ध्वस्त घर के समीप जिप सदस्य

विज्ञापन

जारी. प्रखंड के सीसी करमटोली पंचायत के कोड़ी गांव में शनिवार की सुबह एक जंगली हाथी ने दो किसान जस्टिन बेक और उषा बेक के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज को चट कर दिया. पीड़ित जस्टिन बेक और उषा बेक ने बताया कि जंगली हाथी अचानक कोड़ी जंगल की ओर से निकला और सीधे बस्ती की ओर आया. हम लोगों के नजर के सामने ही हमारे घर को क्षतिग्रस्त करने लगा. जब ग्रामीण इकट्ठा हुए. तब जाकर बड़ी मशक्कत के साथ जंगली हाथी को भगाया गया. दोनों पीड़ितों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक, वनकर्मी नवल किशोर एवं सुखदेव लकड़ा ने पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजे के लिए आवेदन देने की बात कही. साथ ही वन विभाग से प्राप्त फटाका और टार्च जिप सदस्य द्वारा पीड़ित परिवार को दिया गया. जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक ने दोनों पीड़ित परिवार को 20-20 किलो चावल और नकद पांच सौ रुपये दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola