धरती हमारा सामूहिक घर, इसे सुरक्षित व स्वस्थ बनाये रखना जिम्मेवारी : फादर मनोहर

Updated:
विज्ञापन
धरती हमारा सामूहिक घर, इसे सुरक्षित व स्वस्थ बनाये रखना जिम्मेवारी : फादर मनोहर

गुमला के संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय में वन पतरा महोत्सव मनाया गया। छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और धरती को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

गुमला: संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला में वन पतरा महोत्सव (12 से 18 जुलाई) का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से वृक्षारोपण कर हरित वातावरण के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास के तहत विगत एक दशक पूर्व से विद्यालय में आयोजित होते आ रहे इस आयोजन में विद्यालय के इको क्लब, भारत स्काउट एवं गाइड तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते रहे हैं.

इधर, इस वर्ष महोत्सव के दौरान उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच लगभग 700 आम, अमरूद, जामुन, नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं इमारती वृक्षों के पौधों का वितरण किया गया. साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया.

समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर कुमार खोया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि धरती हमारा सामूहिक घर है. इसे सुरक्षित और स्वस्थ बनाये रखना हम सब की जिम्मेवारी है. अभी के समय में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. पेड़-पौधे धरती के फेफड़े हैं. इन्हीं के कारण पर्यावरण शुद्ध रहता है और समस्त जीव-जगत का जीवन सुरक्षित रहता है.


विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola