दो ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी गंभीर

Updated at : 26 Aug 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी गंभीर

नेतरहाट घाटी में हुआ सड़क हादसा

विज्ञापन

नेतरहाट घाटी के बिशुनपुर व महुआडांड़ सीमावर्ती इलाका बागे सखुआ मोड़ के पास हुआ हादसा

बिशुनपुर

. नेतरहाट घाटी के बिशुनपुर व महुआडांड़ सीमावर्ती इलाका बागे सखुआ मोड़ के समीप दो बॉक्साइट ट्रक में रविवार की रात भिड़ंत हो गयी. इसमें ट्रक चालक डुमरपाठ निवासी अनमोल ठिठियो की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि उपचालक मृतक का भाई हेमंत ठिठियो गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम डुमरपाठ निवासी अनमोल ठिठियो बॉक्साइट लोड करने के लिए पहाड़ जा रहा था. इस दौरान बागे सखुआ मोड़ में जहां बॉक्साइट लेकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की सामने से आपस में भिड़ंत हो गयी, जिससे अनमोल ठिठियो का ट्रक का चक्का खुल कर दूर चला गया और ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जा टकरा पलट गया, जिससे घटनास्थल पर ही चालक अनमोल ठिठियो की मौत हो गयी. घायल हेमंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद बॉक्साइट लदे ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया. उक्त ट्रक बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चापाटोली निवासी छोटू मियां का बताया जा रहा है. इधर, सोमवार की सुबह नेतरहाट थाना की पुलिस बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.

स्कूटी व जेसीबी की टक्कर में युवक घायल

बिशुनपुर

. थाना क्षेत्र के बनारी गूंगाटोली गांव में स्कूटी सवार मिठू स्वास्तिक कुमार (28) ने जेसीबी को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola