गुमला में दवा दुकानों पर डिस्काउंट के खिलाफ केमिस्ट्स, उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने दवाओं पर भारी छूट देने की प्रथा का विरोध किया है. बैठक में तय हुआ कि कोई भी दुकानदार दवाओं पर छूट का बोर्ड नहीं लगाएगा. ऑनलाइन नकली दवाओं की बिक्री पर भी चिंता जताई गई.

विज्ञापन

गुमला: गुमला जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की सत्र 2025-28 की द्वितीय आमसभा रविवार को पर्यटन भवन, जशपुर रोड में अध्यक्ष बिनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दवा दुकानों पर भारी छूट देने के मुद्दे पर सदस्यों ने विरोध जताया. निर्णय लिया गया कि कोई भी दुकानदार दवाओं पर छूट का बोर्ड नहीं लगाएगा और डिस्काउंट नहीं देगा. उल्लंघन होने पर ड्रग इंस्पेक्टर से कार्रवाई की मांग की जायेगी.

विज्ञापन

नकली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर जतायी चिंता

बैठक में ऑनलाइन माध्यम से नकली दवाओं की बिक्री पर चिंता जतायी गयी. उपभोक्ताओं से भारी छूट के बजाय सही और प्रमाणित दवा खरीदने की अपील की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि 20 मई को मांगों के समर्थन में जिले की दवा दुकानें बंद रखकर एकजुटता का परिचय दिया गया था. महासचिव संजय कुमार ने कहा कि छोटे बच्चों को डॉक्टर के पर्चे के बिना कफ सिरप नहीं दिया जाये. सभी दुकानदार एच-1 रजिस्टर का अनिवार्य रूप से पालन करें. दवा लाइसेंस और फूड रजिस्ट्रेशन का समय पर नवीकरण कराने पर भी जोर दिया गया.

गरीब मरीजों पर अतिरिक्त बोझ का मुद्दा उठा

त्रिपुरारी सिंह ने ग्रामीण मरीजों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डॉक्टर की फीस अधिक होने से गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. बैठक में बिनोद कुमार, संजय कुमार, नीतेश कुमार, आशुतोष कुमार, गोपाल प्रसाद, मो तारिक आजमी, विकास कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, विशाल कुमार, राजू श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, विनय जायसवाल, मनोज गुप्ता, आलोक विश्वास, राजकिशोर साहू, प्रिय रंजन, अतुल खंडेलवाल, मो हामिद आलम, मो शाहिद आलम, शिशुपाल शर्मा, जयंत मुखर्जी, राजेन्द्र साहु, रोहित ठाकुर, नंदकिशोर साहु, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, रीता रॉय, पी कुजूर, किशोर साहु, शंभू सोनी, अविनाश कुमार, लोकेश कुमार साहू, निखिल कुमार राज, मनोरंजन प्रसाद, मों. मकबुल आलम, महाबीर उरांव, संजीव कुमार, धर्मराज कुमार, कृष्णा साहु, सावन मित्तल, अभिजीत कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडे, त्रिपुरारी सिंह, राजेश कुमार, संजीत कुमार भगत, विक्रम कुमार महतो, प्रतीक भगत, सतीश कुमार यादव, मधुसूदन, विकास राय, मो सुलेमान अंसारी व अंशु कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन मो तारिक आजमी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola