बिशुनपुर में पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद, हत्या की जताई जा रही है आशंका

Updated:
विज्ञापन

कठर मोहल्ला निवासी छोटन कुजूर के पुत्र प्रदीप कुजूर (35) का शव गुलाब झरना के समीप एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला.

विज्ञापन

प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के नेतरहाट लेबर कॉलोनी स्थित कठर मोहल्ला निवासी छोटन कुजूर के पुत्र प्रदीप कुजूर (35) का शव गुलाब झरना के समीप एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला. जिस पेड़ पर शव लटक रहा था. उस पेड़ के नीचे कुछ खाने पीने का सामान व शराब की बोतल मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि खाने पीने के बाद प्रदीप की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर टांग दिया गया होगा. सोमवार को सूचना मिलने के बाद गुरदरी थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये गुमला अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार 28 अगस्त से प्रदीप घर से गायब था.

रविवार की शाम जंगल की ओर खुखड़ी चुनने गयी महिलाओं को दुर्गंध आने पर अगल-बगल झांकने के दौरान एक पेड़ में रस्सी के सहारे लटका हुआ प्रदीप का शव देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर कुछ शराब की बोतलें एवं गिलास और खाने-पीने के सामान भी बिखरी पड़ी थी. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदीप की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ में टांगा गया है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता नेतरहाट विद्यालय में जॉब करते हैं. काफी दिनों से वे लोग नेतरहाट में रह रहे थे. यह आत्महत्या है या हत्या पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola