SIR शिविरों का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश
डीसी व एसडीओ जांच करते | Prabhat Khabar Network
गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
गुमला. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत जिले में विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो ने सदर प्रखंड के करौंदी और पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण किया.
शिविरों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
उपायुक्त ने पुग्गू पंचायत के शिविर में एसडीओ सह नोडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार और करौंदी पंचायत में डीएसडब्ल्यूओ सह नोडल पदाधिकारी आरती कुमारी से शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों की स्थिति भी जानी.
ग्रामीणों से सीधे बात कर जानी समस्या
मौके पर उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे पंचायत के लोगों से संवाद किया. उन्होंने एसआइआर प्रक्रिया के दौरान लोगों को हो रही समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली.
मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए