डीजल दिलाने के नाम पर 1.32 लाख की साइबर ठगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2026 9:27 PM
डीजल दिलाने के नाम पर 1.32 लाख की साइबर ठगी
गुमला. गुमला जिले के मुरकुंडा निवासी अभय कुमार चौधरी साइबर ठगी का शिकार हो गये. डीजल दिलाने के नाम पर ठगों ने उनसे एक लाख, 32 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला गुमला थाना कांड संख्या 78/26 के रूप में दर्ज कर आइटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गयी है. आवेदन में अभय कुमार चौधरी ने बताया कि 19 फरवरी 2026 की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक परिचित के नाम से कॉल आया. कॉल करने वाले ने उन्हें दूसरे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा और डीजल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. चूंकि उनके गांव में डीजल की आवश्यकता थी. इसलिए उन्होंने बताये गये नंबर पर संपर्क किया. अगले दिन सुबह फिर कॉल आया और उन्हें घाघरा ब्लॉक के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर टैंकर लेकर पहुंचने को कहा गया. बताया गया कि 2200 लीटर डीजल 60 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा और भुगतान पंप पर नहीं करना है. कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा गया और कहा गया कि मैनेजर मीटिंग में हैं. इसलिए उसी कोड पर भुगतान कर दें. झांसे में आकर अभय कुमार ने यूपीआइ के माध्यम से कुल एक लाख 32 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. भुगतान के बाद आरोपी फोन पर टालमटोल करता रहा और कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ. पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज करायी, जहां लगभग 70 हजार रुपये होल्ड करने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










