Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना संक्रमण के 591 नये मामले, 3 लोगों की हुई मौत
Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में 591 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,469 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 682 लोग ठीक भी हुए हैं. इस तरह से अब तक कोरोना संक्रमण से 10,555 लोग ठीक हो चुके हैं. मंगलवार को राज्य में 3 संक्रमितों की मौत के साथ अब तक 194 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 8,720 पहुंच गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
झारखंड में 591 नये मामले, 3 लोगों की हुई मौत
झारखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 591 नये मामले मिले हैं. वहीं 3 लोगों की मौत भी हो गयी है. मंगलवार को मिले 591 नये मामलों में से बोकारो में 10, चतरा में 2, देवघर में 10, धनबाद में 17, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 150, गढ़वा में 8, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 8, गुमला में 12, हजारीबाग में 12, खूंटी में 7, कोडरमा में 20, लातेहार में 7, पाकुड़ में 2, पलामू में 128, रामगढ़ में 20, रांची में 103, साहिबगंज में 11, सरायकेला में 13, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 30 नये मामले मिले हैं. वहीं, रांची, पश्चिमी सिंहभूम और देवघर में 1-1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.
जामताड़ा में जवान सहित 7 कोरोना संक्रमित मिले
जामताड़ा जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 7 नये मामले सामने आये हैं. इसमें 6 संक्रमित मरीज करमाटांड़ प्रखंड के तेलकियारी गांव का रहने वाला है. सभी एक ही परिवार से हैं. वहीं, उनके परिवार के 2 सदस्य बीते 9 अगस्त को संक्रमित पाये गये थे. जिनका कोविड-19 अस्पताल में इलाज जारी है. इसी परिवार के 3 अन्य सदस्य भी हाईली सस्पेक्टेड है, जिसमें 2 वर्ष की बच्ची भी शामिल है. वहीं, पुलिस लाइन का एक जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है.
लोहरदगा में 6 नये कोरोना संक्रमित मिले
लोहरदगा जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को जिले में 6 नये कोरोना संक्रमित की पुष्टि सिविल सर्जन ने की है. इसमें 3 पुरुष और 3 महिला हैं. 3 पुरुषों में 15 वर्ष, 40 वर्ष और 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं. वहीं, 3 महिलाओं में 25 वर्ष, 31 वर्ष और 40 वर्ष की है. जिले में कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 349 पहुंच गयी है. वहीं, कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर 14 लोगों को छुट्टी दी गयी है. अब तक जिले में 238 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
केपुर पंचायत के मुखिया कोरोना संक्रमित, मुखिया का घर हुआ सील
गुमला जिला अंतर्गत रायडीह प्रखंड स्थित केपुर पंचायत के मुखिया कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. मुखिया के कोरोना संक्रमित होने पर प्रखड प्रशासन एवं स्वस्थ्य विभाग द्वारा मांझाटोली स्थित मुखिया के घर को पूरी तरह से सील कर दिया गया. साथ ही उसके घर में स्थित सारे दुकानों को भी बंद करा दिया गया है.
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति प्रधान सचिव गंभीर, दिये निर्देश
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर (CCC), डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर (DCHC) और डिस्ट्रिक्ट कोविड हॉस्पिटल (DCH) चिह्नित करने का निर्देश दिया है. साथ ही अपने-अपने जिलों में सीसीसी, डसीएचसी अौर डीसीएच चिह्नित करते हुए 3 दिनों के भीतर इसकी सूची सुनिश्चित कराने को कहा गया है. बताया गया कि राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है. इसलिए यह आवश्यक है कि जिलों में सीसीसी, डीसीएचसी व डीसीएच में प्रयाप्त संख्या में बेड उपलब्ध हो. इसे लेकर विभिन्न जिलों में नये सीसीसी, डीसीएचसी व डीसीएच चिह्नित करने की आवश्कता है.
जेल में 104 कैदियों सहित 212 लोग संक्रमित
रांची की होटवार जेल में 104 कैदियों सहित 212 लोग संक्रमित हो गये हैं. तीन दिनों में सात सौ लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट आने के बाद इतने संक्रमित निकले हैं. इनमें पांच महिला सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. उन्हें कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया गया हैं, जबकि बाकी लोग जेल के आइसोलेशन वार्ड में इलाजरत हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए