SIR के दावे-आपत्ति के निष्पादन में जुटी कांग्रेस, घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता

विज्ञापन

बीडीओ व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसआइआर 2026 के तहत मतदाता सूची सुधार कार्य में कांग्रेस कमेटी सक्रिय है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

जारी. एसआइआर 2026 के तहत जारी प्रखंड में दावे-आपत्ति के निष्पादन का काम तेजी से चल रहा है. इस काम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है.

विज्ञापन

मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने में मदद

कमेटी के अध्यक्ष जोय कुजूर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत हो चुके मतदाताओं का नाम हटाने और सुधार कराने को लेकर कई मतदाताओं को परेशानी हो रही है. ऐसे मतदाताओं को उनके संबंधित बीएलओ से संपर्क कराया जा रहा है. साथ ही जरूरी दस्तावेज जमा करने में भी मदद की जा रही है.

कोई योग्य मतदाता नहीं छूटे

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है. इसलिए कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटे, इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. साथ ही एसआइआर के कार्य में प्रशासन का सहयोग भी किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola