सीसी करमटोली सीएलएफ की सातवीं वार्षिक आमसभा, आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मंच पर अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीसी करमटोली सीएलएफ ने अपनी सातवीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया. इस बैठक में संस्था के एक वर्ष के लेन-देन, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सदस्यों ने सखी मंडल की प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया.

विज्ञापन

जारी. सीसी करमटोली पंचायत स्थित सीएलएफ में शुक्रवार को सातवीं वार्षिक आमसभा हुई. इसका उद्घाटन बीडीओ रविकांत शर्मा ने किया. आमसभा में संस्था के एक वर्ष के लेन-देन, उपलब्धियों, परिसंपत्ति वितरण और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी गयी.

विज्ञापन

कार्य की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की गयी. सखी मंडल की दीदियों ने नृत्य प्रस्तुत किया. बीडीओ ने सदस्यों से संस्था के कार्यों की जानकारी ली तथा ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता और सामुदायिक स्तर पर किये जा रहे कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया.

मौके पर सीएलएफ के पदाधिकारी, सदस्य, सखी मंडल की दीदियां व ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola