छत पर खेल रहा बालक हाइटेंशन तार से सटा, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बिजली तार छत के काफी समीप से गुजरा है

विज्ञापन

गुमला.

गुमला शहर के हुसैन नगर स्थित राउरकेला निवासी अमजद खान के पुत्र राशिद खान ( आठ वर्ष) 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से घायल हो गया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है. परिजनों के अनुसार अमजद खान अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पूर्व गुमला आया है. शनिवार की शाम घर के सभी बच्चे छत पर खेल रहे थे. इसमें राशिद खान भी था. छत से तार काफी नजदीक है. राशिद ने खेलते-खेलते तार को छू लिया. जिससे वह घायल हो गया.

एक वर्ष पहले बच्ची की मौत हुई थी

परिजनों व मुहल्ले वासियों ने बताया कि हुसैन नगर आजाद बस्ती में एक वर्ष पूर्व भी आयशा नामक बच्ची की मौत 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से हो गयी थी. जिस पर बिजली विभाग ने मुआवजा देने की बात कही थी. लेकिन आज तक मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला. बिजली विभाग पहल कर शीघ्र ही 11 हजार वोल्ट के तार को दूर करे, नहीं तो मुहल्लेवासी विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

बांस में लटक रहा 11 हजार का तार

मुहल्लेवासियों ने बताया कि चांदनी चौक से आगे तक 11 हजार वोल्ट का तार गया है. लेकिन विभाग उसे ऊंचाई में नहीं कर रहा है. तार कई घरों के ऊपर से गुजरा है, जो काफी नजदीक है. पूर्व में भी कई घटना घट चुकी है. लेकिन विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. बड़का मैदान के पास एक टूटे बांस की बल्ली में तार गया है, जो कभी भी गिर सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola