बजट झूठे सपनों का पुलिंदा : अध्यक्ष
Updated at : 01 Feb 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
विज्ञापन
गुमला. केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा एवं जिला मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता आरिफ हुसैल अख्तर ने कहा है कि यह बजट जनहित नहीं, बल्कि चुनिंदा वर्गों को खुश करने का दस्तावेज बनकर रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और गिरती आमदनी जैसे जमीनी सवालों से सरकार ने जानबूझकर आंखें मूंद ली हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि सरकार बजट के जरिए विकास का भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है. जबकि हकीकत यह है कि आम आदमी की थाली लगातार महंगी होती जा रही है और युवाओं के हाथ से रोजगार छिनता जा रहा है. किसानों, आदिवासियों और मजदूर वर्ग के लिए बजट में कोई ठोस राहत नहीं दी गयी है. जिससे साफ होता है कि सरकार की प्राथमिकताओं में ये वर्ग शामिल नहीं हैं. जिला मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में कटौती कर सरकार ने अपनी जनविरोधी सोच उजागर कर दी है. उन्होंने कहा कि बजट में घोषणाएं तो बहुत हैं, लेकिन जमीनी अमल का कोई भरोसा नहीं है. यह बजट गरीब, महिला और युवा विरोधी है. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो कांग्रेस सड़कों से सदन तक जनहित की लड़ाई को और तेज करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




