सरनाटोली में बनाया गया बोरा बांध, किसानों को मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र गुमला की पहल

विज्ञापन

गुमला. कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला (विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित) की ओर से जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार (निकरा) परियोजना के अंतर्गत आज घाघरा प्रखंड के सरनाटोली, पंचायत शिवराजपुर में टेवा नदी पर बोरा बांध का निर्माण किया गया. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक नीरज वैश्य ने बताया कि बोरा बांध का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम में सरसों व चना जैसी फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि पूर्व में किसानों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे फसल प्रभावित होती थी. बोरा बांध निर्माण से अब किसान आसानी से खेतों तक पानी पहुंचा सकेंगे. उन्होंने बताया कि किसान गरमा मौसम में कद्दू, बोदी, भिंडी, करेला समेत अन्य सब्जियों की खेती करने के इच्छुक हैं. बोरा बांध के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से लगभग सात से आठ हेक्टेयर भूमि में गरमा फसलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा, जो अब तक खरीफ मौसम के बाद खाली पड़ी रहती थी. इस बोरा बांध से गांव के आठ से 10 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. निर्माण कार्य में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सीमेंट बोरे उपलब्ध कराये गये. वहीं किसानों को प्रेरित कर सामूहिक सहभागिता के साथ बोरा बांध का निर्माण कराया गया. कार्यक्रम में गांव के कुल 35 महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के मनीष कुमार, धर्मपाल उरांव, विनोद उरांव, धर्मा उरांव, बैजू उरांव, पुनाई उरांव, मंगल उरांव, लालकी उरांव, प्रियांशु लकरा, देवली उरांव आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola