बिशुनपुर के विद्यालयों में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मंच पर अतिथि | Prabhat Khabar Network

बिशुनपुर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

सरकारी और निजी स्कूलों में हुए कार्यक्रम, नृत्य, गीत, संगीत व नाटक की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

आपके शहर में

विज्ञापन

बिशुनपुर, गुमला : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बिशुनपुर प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार जताया.

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, विकास चिल्ड्रन एकेडमी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिशुनपुर, राजकीय मध्य विद्यालय तुमसे, राजकीय मध्य विद्यालय बनालात, राजकीय मध्य विद्यालय नरमा और राजकीय मध्य विद्यालय गोबरसेला समेत प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, गीत, संगीत और नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताया.

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण कर उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ उनके भविष्य को संवारने का काम करते हैं.

मौके पर मणि कुमार सिन्हा, सुखदेव उरांव, ब्रह्मदेव उरांव, अनिल भगत, रामप्रवेश पासवान, सीताराम खेरवार समेत संबंधित विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola