डुंबो दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बने बिमल
बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network
डुंबो में आदिवासी दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई. इसमें बिमल बड़ाइक को अध्यक्ष और बासु उराव को सचिव चुना गया. आगामी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.
भरनो. प्रखंड के डुंबो स्थित पूजा पंडाल में आदिवासी दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूजा के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया.
जिसमें डुंबो, जुरा एवं नगड़ी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पवन भगत को संरक्षक, बिमल बड़ाइक को अध्यक्ष एवं बासु उराव को सचिव चयनित किया. वहीं सैलू गोप को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में सदस्य बली गोप, सुरेश उरांव, सतनाथ महली, कार्तिक उरांव, सूरज महली, अरमान महली, रवि गोप, पंचम लोहरा, बासु उरांव, रॉकी प्रसाद, कृष्णा महतो, कृष्णा महली, रोहित महली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए