महावीर चौक संघ ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन

पूजा करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में भारतीय नवयुवक संघ महावीर चौक ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन किया. इस वर्ष पूजा को भव्य बनाने की योजना है, जिसमें आकर्षक सजावट और प्रतिमाएं खास आकर्षण होंगी.

विज्ञापन

गुमला. भारतीय नवयुवक संघ महावीर चौक की ओर से पुराना नगरपालिका परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया. पूजन कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन

संघ अध्यक्ष बबलू वर्मा ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य रूप से आयोजित की जायेगी. पंडाल में आकर्षक लाइटिंग, भव्य सजावट और नवदुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं व शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी. उन्होंने कहा कि पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटे हैं.

मौके पर संघ के संरक्षक बृज किशोर फोगला, दुर्गा गुप्ता, हिमांशु आनंद केसरी, उपाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, सचिव प्रदीप कसेरा, अमन गुप्ता, अमन आनंद, सुमित चीनू साहू, रजत केशरी, साकेत कुमार, बल्लू गुप्ता, शंकर अग्रवाल, कुणाल गुप्ता, आदर्श, आर्यन, विजय सोनी, छोटू कुमार, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola