बाघमुंडा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गया बंगाल का युवक लापता, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

बसिया प्रखंड के पर्यटन स्थल बाघमुंडा में रविवार को पिकनिक मनाने आया युवक घोलेपुखुरिया पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत सामंत (25) लापता हो गया.

विज्ञापन

बसिया प्रखंड के पर्यटन स्थल बाघमुंडा में रविवार को पिकनिक मनाने आया युवक घोलेपुखुरिया पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत सामंत (25) लापता हो गया. उक्त युवक फ़िलहाल गुमला में रह कर होटल में रसोईया का काम करता था. युवक के साथ पिकनिक मनाने आये उसके दोस्त कन्हैया सामंता ने बताया कि 20 लोग गुमला से पिकनिक मनाने आये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाघमुंडा पहुंच कर खाना बनाने में जुटे थे. तभी विश्वजीत ने मुझे कहा चलो फॉल की ओर घूमने जाते हैं. तब मैंने कहा रुको खाना खाने के बाद चलेंगे. लेकिन विश्वजीत बोला मैं जाता हूं. जिसके बाद से वह लापता हो गया है. उसके साथ आये लोगों ने देर शाम तक उसकी खोजबीन की. परंतु नहीं पता चल पाया. सोमवार को जब युवक का पता नहीं चला, तो गुमशुदगी की सूचना बसिया थाने को दी गयी.

सूचना मिलते ही थानेदार अनिल लिंडा दल बल के साथ बाघमुंडा पहुंचकर युवक की तलाश में जुटे हैं. वहीं बीडीओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि युवक नदी की तेज धार में बहने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल युवक की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola