बसिया के मजदूर की महाराष्ट्र में मौत, शव गांव लाया गया

Updated:
विज्ञापन

बसिया के मजदूर की महाराष्ट्र में मौत, शव गांव लाया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला बसिया प्रखंड के कुलूसेरा गांव के प्रवासी मजदूर बिनोद सोरेंग उम्र 45 साल की मौत महाराष्ट्र के जलगांव थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में हो गयी. महाराष्ट्र पुलिस ने शव को बरामद किया. जिसकी जानकारी परिजनों ने मजदूर संघ सीएफटीयूआइ झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान को फोन कर दी. जिसके बाद इस पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जुम्मन ख़ान ने गुमला श्रम अधीक्षक को फोन के माध्यम से घटना की जानारी दी. मृत प्रवासी मजदूर को मिलने वाली सरकारी लाभ देने की मांग किया. श्रम अधीक्षक गुमला ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. व्हाट्सएप के माध्यम से मृतक मजदूर की पत्नी सुमन सोरेंग ने मजदूर संघ को गुमला श्रम अधीक्षक के नाम आवेदन देकर शव गांव लाने की गुहार लगायी. इसके बाद मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान के सहयोग से महाराष्ट्र जलगांव से शव को गांव लाया गया. जुम्मन खान ने लगातार गुमला जिला सहित अन्य जिलों के प्रवासी मजदूरों की मौत चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कोई ठोस कदम उठाये, ताकि हमारे झारखंड प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola