मंदिर परिसर में बाजार को लेकर ग्रामीणों का बड़ा फैसला, अब नहीं बिकेगा मांस-मछली
बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पालकोट के बंगरू गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर गांव को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया है. साथ ही मंदिर परिसर में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की अपील की गई.
पालकोट. पालकोट प्रखंड के बंगरू गांव स्थित देवी मंदिर प्रांगण में गांव के ग्रामीणों की बैठक वार्ड सदस्य शत्रुध्न महली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीणों के साथ बंगरू पंचायत के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. बैठक में पूरे गांव को नशामुक्त गांव बनाने का निर्णय लिया गया.
इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को गांव के मंदिर प्रांगण में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सड़क किनारे मांस-मछली का बिक्री नहीं करने की अपील की गयी. वक्ताओं ने कहा कि विगत कुछ माह से देवी मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक बाजार लग रहा है. मंदिर होने के कारण मांस-मछली बिक्री करना उचित नहीं है. प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा ने नशा नाश का जड़ है.
नशा का सेवन से पूरे परिवार के साथ समाज में भी किसी प्रकार का मान-सम्मान नहीं मिलता है. इसके लत से गांवों में अराजकता फैलती है. इसलिए गांव को नशामुक्त गांव बनाने के लिए ढृढ़ संकल्प लेते हुए नशापान को त्याग करें और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दें.
बैठक में पंचायत की मुखिया पूनम एक्का, वार्ड सदस्य संजय चीक बड़ाईक, समाजसेवी सुशील लकड़ा, कृष्णा महली, धौडा महली, पप्पू महली, रंजन महली, लालदेव लोहरा, जितेंद्र बड़ाईक, अमित महली, समरू महली, अनिश महली, सुरेश राम, अनिल राम, रवि महली, प्रताप सोरेंग, बिनीत खड़िया, सुधीर सोरेंग, बिरसा खड़िया, अजय लोहरा, सोमरा खड़िया, बसंत खड़िया समेत सैकड़ों के संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए