गुमला में मैट्रिक का एक छात्र साइंस में नहीं हो सका पास, डिप्रेशन में आकर की खुदकुशी

Jharkhand news, Gumla news : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित बैंक मोहल्ला निवासी अशोक रजक का 15 वर्षीय पुत्र अभय कुमार ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. बताया जाता है कि अभय नवोदय विद्यालय मसरिया का छात्र था.
Jharkhand news, Gumla news : बिशुनपुर गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित बैंक मोहल्ला निवासी अशोक रजक का 15 वर्षीय पुत्र अभय कुमार ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. बताया जाता है कि अभय नवोदय विद्यालय मसरिया का छात्र था.
पिछले दिनों मैट्रिक का परीक्षा दिया था. इसमें अभय साइंस सब्जेक्ट में पास नहीं कर सका. इसको लेकर वो डिप्रेशन में चला गया और गुरुवार को अपने ही घर के एक एकांत रूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. स्थानीय लोगों द्वारा बिशुनपुर पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर भेज दिया.
Also Read: बरकट्ठा में चोरी की 2 गाड़ियों को पुलिस ने किया बरामद, सरगना सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद छात्र के पिता अशोक रजक ने बताया कि अभय नवोदय विद्यालय का छात्र था. वह मैट्रिक में उत्तीर्ण नहीं हो सका था. हालांकि, हमलोगों द्वारा उसे कहा गया कि इस बार नहीं हो सका, तो आगे और बेहतर तैयारी करो. अगली बार निश्चित रूप से अच्छा करोगे.
उन्होंने बताया कि मैं और मेरी पत्नी 11 बजे अपने दुकान चले गये. उस वक्त अभय अपने छोटा भाई एवं छोटी बहन के साथ घर पर ही था. इसके बाद अचानक घर से गायब हो गया, तो मेरे छोटे बेटे द्वारा मुझे जानकारी मिली. घर आकर उसका खोजबीन किया, तो घर के एकांत रूम में रस्सी के सहारे लटका मिला.
इधर, घटना की सूचना मुख्यालय में आग की तरह फैल गयी. मौके पर प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद बड़ाईक सहित सैकड़ों लोग पीड़ित के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया. पड़ोसियों ने बताया कि अभय बहुत ही शांत स्वभाव का था एवं व्यावहारिक बच्चा था. घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. बेटे की मौत की सूचना पर मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




