ePaper

गीता के ज्ञान को जीवन में उतारने से जीवन यात्रा सुगम बनती है : त्रिलोचन

Updated at : 22 Feb 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
गीता के ज्ञान को जीवन में उतारने से जीवन यात्रा सुगम बनती है : त्रिलोचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रखंड सिसई के ग्राम बरगांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिसई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रखंड सिसई के ग्राम बरगांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत कार्यवाह त्रिलोचन, जिला संचालक प्रकाश लाल एवं पुजारी मनमोहन गिरी ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार कर किया. इसके पश्चात मुख्य अतिथि को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया. सभा को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह ने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी और वर्ष 2025 में संगठन के 100 वर्ष पूर्ण हो गये. इसी उपलक्ष्य में देशभर में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और धर्म के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गीता के ज्ञान को जीवन में उतारने से जीवन यात्रा सुगम बनती है. संघे शक्ति कलियुगे के संदेश के साथ संगठन की एकता और समरसता पर बल दिया गया. धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए समरसता भोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह त्रिलोचन, जिला संचालक साहू प्रकाश लाल, संघ खंड कार्यवाह मुकेश ताम्रकर, सुरेंद्र कुमार, संजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, संजय महतो, चरवा उरांव, सुखलाल रॉय सहित गांव की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे. हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति में अध्यक्ष बसंत उरांव (पूर्व मुखिया), पुजारी मनमोहन गिरी, सचिव महेश्वर साहू, प्रदीप साहू, संरक्षक अनिल कुमार साहू, विनोद कुमार कमला, अशोक कुमार, बेनामी उरांव, संयोजक आनंद सोनी, सुखलाल रॉय, सह-संयोजक शिव कुमार गोप, सुखलाल साहू, प्रचार प्रमुख अमरपाल साहू, मीडिया प्रमुख सुरेंद्र कुमार जायसवाल, व्यवस्था प्रमुख पवन कुमार साहू, धनमोहन साहू सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola