अलग-अलग हादसे में 14 लोग घायल, गुमला व रांची में चल रहा इलाज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jan 2026 11:18 PM
अलग-अलग हादसे में 14 लोग घायल, गुमला व रांची में चल रहा इलाज
गुमला. गुमला में अलग-अलग स्थानों पर पांच हादसों में 14 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज गुमला व रांची के अस्पतालों में चल रहा है. इसमें कई घायलों की स्थिति नाजुक है. गुमला के बाइपास चौराहे पर कार व पिकअप में टक्कर हो गयी. घटना में कार सवार जशपुर सूरजपुर निवासी 59 वर्षीय अनु पांडे, 38 वर्षीय अच्छे पांडे, 35 वर्षीय आकांक्षा वेरी और तीन वर्षीय संध्या वेरी घायल हो गये, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. इधर गुमला के करमटोली के पास दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एक ऑटो द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 16 वर्षीय संदीप उरांव, 20 वर्षीय सुनील उरांव, चंदू उरांव व मनोज टोप्पो घायल हैं. इधर, लातेहार थाना के सीताराम ईंट-भट्ठा में ईंट पकाई मिस्त्री का काम करने आये यूपी रायबरेली निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार को एक कार ने टक्कर मार दी. घटना से सुरेश को अंदरूनी चोट लगी है. इधर, चैनपुर थाना के बेसना पाठ निवासी 45 वर्षीय सुषमा कुजूर, 26 वर्षीय मनोहर एक्का, 25 वर्षीय सचिन तिग्गा और 23 वर्षीय प्रवीण एक्का चारों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव बेसना पाठ लौट रहे थे. तभी जिरका अंबा के पास अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद दो एंबुलेंस की मदद से चारों को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. इधर रायडीह के मांझाटोली में तेज गति बाइक सवार रोड ब्रेकर में तड़पा दिया. जिस वजह से असंतुलित होकर गिर गया. घायल 25 वर्षीय घूरन मुंडा घुसूरी पुरनाडीह का निवासी है, जो अपनी बहन के यहां मांझाटोली आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










