पार्क बनाने की मांग पर ग्रामीणों में मतभेद
सिसई : सिसई प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल नवरत्न गढ़ के विकास में स्थानीय लोग रोड़ा बन रहे हैं. सरकार चाहती है कि नवरत्न गढ़ का विकास हो. विकास की शुरुआत नवरत्न गढ़ में पार्क बना कर की जाये, परंतु पार्क बनने की बात से ही नगर गांव के लोग दो गुट में बंट गये. जहां […]
सिसई : सिसई प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल नवरत्न गढ़ के विकास में स्थानीय लोग रोड़ा बन रहे हैं. सरकार चाहती है कि नवरत्न गढ़ का विकास हो. विकास की शुरुआत नवरत्न गढ़ में पार्क बना कर की जाये, परंतु पार्क बनने की बात से ही नगर गांव के लोग दो गुट में बंट गये. जहां एक गुट के ग्रामीण पार्क बनाने की मांग करते हुए सरकार की पहल का स्वागत किया है.
आपके शहर में
वहीं दूसरा गुट नहीं चाहता कि नवरत्न गढ़ में पार्क बने. दूसरे गुट के अनुसार अगर पार्क बनेगा, तो पशुओं की चरवाही में परेशानी होगी. ज्ञात हो कि नवरत्न गढ़ को ऐतिहासिक व पर्यटन के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने विश्व धरोहर घोषित किया है. इस पर भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने सर्वेक्षण भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए