बिशुनपुर प्रखंड के युवक की तमिलनाडु में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के युवक अमृत उरांव (20 वर्ष) की तमिलनाडु में एक कारखाने में काम करने के दौरान मौत हो गयी. 11 जनवरी को ही अमृत की मौत हुई है. तीन दिनों से अमृत का शव कारखाना में पड़ा हुआ है, परंतु शव को गांव भेजने की कोई व्यवस्था कंपनी […]

विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के युवक अमृत उरांव (20 वर्ष) की तमिलनाडु में एक कारखाने में काम करने के दौरान मौत हो गयी. 11 जनवरी को ही अमृत की मौत हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन दिनों से अमृत का शव कारखाना में पड़ा हुआ है, परंतु शव को गांव भेजने की कोई व्यवस्था कंपनी ने नहीं की. इधर, सोमवार को मृतक के पिता जगदेव ने अपने बेटे के शव को वापस लाने की गुहार गुमला प्रशासन से लगायी है. साथ ही कंपनी के मालिक के खिलाफ बिशुनपुर थाने में केस दर्ज करायी है. बिशुनपुर पुलिस मामला दर्ज कर शव को तमिलनाडु से लाने की पहल शुरू कर दी है.

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी जगदेव उरांव के अनुसार, उनका 20 वर्षीय बेटा अमृत उरांव तमिलनाडु के पलायम तालुका तिरूपुरम स्थल में कॉर्टन मिल में काम करने अगस्त 2019 में गया था. इसी क्रम में उसकी मौत 11 जनवरी 2020 को हो गयी. मौत के बाद उसका शव कॉर्टन मिल कंपनी में पड़ा हुआ है. कॉर्टन स्पिनिंग मिल कंपनी के मालिक के ऊपर केस दर्ज करते हुए पिता ने शव को मंगवाने की मांग की है. उचित मुआवजा कंपनी के मालिक द्वारा देने की भी मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola