स्कूल में पानी टंकी ढही, दो छात्र और रसोइया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 2:25 AM
गुमला : डेवीडीह गांव स्थित जय सरना लुरकुड़िया आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह पानी की टंकी ढह गयी. नीचे नहा रहे दो छात्र अंबाटोली निवासी पंचल उरांव (8) व केसीपारा गांव निवासी देवांशु उरांव (8) और डेवीडीह गांव निवासी रसोइया विकास उरांव (20) इसके नीचे दब कर घायल हो गये. टंकी ईंट और सीमेंट से […]
गुमला : डेवीडीह गांव स्थित जय सरना लुरकुड़िया आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह पानी की टंकी ढह गयी. नीचे नहा रहे दो छात्र अंबाटोली निवासी पंचल उरांव (8) व केसीपारा गांव निवासी देवांशु उरांव (8) और डेवीडीह गांव निवासी रसोइया विकास उरांव (20) इसके नीचे दब कर घायल हो गये. टंकी ईंट और सीमेंट से बनी थी. मलबे में दबने से दोनों छात्रों का पैर टूट गया है. रसोइया की स्थिति गंभीर है. घायलों को पहले गुमला सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










