ePaper

हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

Updated at : 19 Dec 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

हजारीबाग/नामकुम : हजारीबाग में एनएच-33 पर मोरंगी के पास बुधवार तड़के 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो (जेएच 01 बी-5974) ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में बोलेरो में सवार रांची के नामकुम स्थित सदाबहार चौक निवासी खटाल व्यवसायी दीनानाथ सिंह की पत्नी, पुत्री और साला की मौत हो गयी. जबकि […]

विज्ञापन

हजारीबाग/नामकुम : हजारीबाग में एनएच-33 पर मोरंगी के पास बुधवार तड़के 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो (जेएच 01 बी-5974) ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में बोलेरो में सवार रांची के नामकुम स्थित सदाबहार चौक निवासी खटाल व्यवसायी दीनानाथ सिंह की पत्नी, पुत्री और साला की मौत हो गयी. जबकि श्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.

उनका इलाज नामकुम के महुआटोली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. ये सभी लोग बिहार के छपरा स्थित अपने पैतृक घर से लौट रहे थे. घटना के बाद जोरार निवासी बोलेरो चालक रॉबिन और उसका दोस्त मौके से फरार हो गये.
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार लोग छपरा से रांची जा रहे थे. इसमें दीनानाथ सिंह समेत परिवार के चार लोग और चालक व उसका दोस्त सवार थे. मोरंगी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गये. हादसे में दीनानाथ सिंह (60), उनकी पत्नी बेबी देवी (52), बेटी बबली कुमारी (30) और साला मनोज सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर थाना चली गयी. साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची भेज दिया. रांची ले जाने के क्रम में पत्नी, बेटी और साला की मौत हो गयी. मृत तीनों लोगों के शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल दीनानाथ सिंह को महुआटोली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनके सिर और कमर में गंभीर चोट आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola