जंगली हाथी के पहुंचने से लोग भयभीत

Updated:
विज्ञापन

बिशुनपुर : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक जंगली हाथी के आने से लोग भयभीत हैं. बताया गया कि हाथी कुछ दिन पूर्व नेतरहाट के पुलिस कैंप के समीप पहुंच गया था. वहां से वन विभाग द्वारा उसे खदेड़ा गया था. वही हाथी जंगल के रास्ते शनिवार की सुबह ओरया गांव होते हुए चेड़ा […]

विज्ञापन

बिशुनपुर : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक जंगली हाथी के आने से लोग भयभीत हैं. बताया गया कि हाथी कुछ दिन पूर्व नेतरहाट के पुलिस कैंप के समीप पहुंच गया था. वहां से वन विभाग द्वारा उसे खदेड़ा गया था. वही हाथी जंगल के रास्ते शनिवार की सुबह ओरया गांव होते हुए चेड़ा पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां लोगों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया, तो हाथी चपाटोली होते हुए मंजीरा गांव पहुंच गया, जहां से उसे जंगल की ओर भगा दिया गया. सूचना पर बिशुनपुर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी पहुंचे. वन विभाग के अधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि हाथी को परेशान न करे. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि घर में हड़िया व शराब न रखें. इसके गंध से हाथी पहुंच जाता है और कई बार घरों को नुकसान पहुंचाता है. समाचार लिखे जाने तक हाथी मंजीरा जंगल में विचरण कर रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola