मिलावटी खाना व मिलावटी सरकार नहीं चलेगी : सीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को गुमला पहुंचे. वे गुमला सीट से भाजपा के उम्मीदवार मिशिर कुजूर व बिशुनपुर सीट से अशोक उरांव के नामांकन में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. नामांकन केंद्र से बाहर निकलने के बाद सीएम श्री दास ने कहा कि जिस प्रकार अब जनता मिलावटी खाना पसंद नहीं करती […]
विज्ञापन
गुमला : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को गुमला पहुंचे. वे गुमला सीट से भाजपा के उम्मीदवार मिशिर कुजूर व बिशुनपुर सीट से अशोक उरांव के नामांकन में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. नामांकन केंद्र से बाहर निकलने के बाद सीएम श्री दास ने कहा कि जिस प्रकार अब जनता मिलावटी खाना पसंद नहीं करती है, उसी प्रकार अब राज्य में मिलावटी सरकार को जनता अब पसंद नहीं करती है. इसलिए इसबार झारखंड राज्य में मिलावटी खाना व मिलावटी सरकार नहीं चलेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सीएम ने फिर राज्य में 65 सीट जीतने का दावा किया है. श्री दास ने कहा कि राज्य में 65 पार. इससे पहले सीएम हेलीकॉप्टर से करमडीपा स्थित हवाई अड्डा में उतरे, जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू ने उनकी अगुवाई कर करमडीपा से नामांकन केंद्र तक लाये. सीएम का काफिला पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा था. नामांकन केंद्र पहुंचने के बाद वे करीब 25 मिनट रूके. इसके बाद वे रांची के लिए रवाना हो गये.
चाय पकौड़ी खाया
सीएम के पहुंचने के बाद गुमला के नेताओं ने चाय व पकौड़ी की व्यवस्था की थी. सीएम ने चाय के साथ पकौड़ी मजे से खाये. तभी वहां जिला परिषद की अध्यक्ष किरण माला बाड़ा पहुंची. सीएम ने उन्हें देखते ही कहा कि अरे भाई आधी आबादी के लिए एक कुर्सी लाकर दो. इसके बाद कुछ देर तक सीएम ने भाजपा नेताओं से बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन