दुष्कर्म के झूठे आरोप के बाद लोगों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भरनो : भरनो प्रखंड के मलगो बरटोली गांव में 75 वर्षीया एक महिला के साथ दुष्कर्म के झूठे आरोप के बाद हंगामा हुआ. जहां कुछ लोग गांव के मनोज उरांव (38) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे थे, वहीं कुछ लोग मनोज को बेकसूर बता रहे थे. इस मामले में खुद वृद्ध महिला ने […]

विज्ञापन

भरनो : भरनो प्रखंड के मलगो बरटोली गांव में 75 वर्षीया एक महिला के साथ दुष्कर्म के झूठे आरोप के बाद हंगामा हुआ. जहां कुछ लोग गांव के मनोज उरांव (38) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे थे, वहीं कुछ लोग मनोज को बेकसूर बता रहे थे. इस मामले में खुद वृद्ध महिला ने भी पुलिस के सामने बयान दिया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है. हालांकि पुलिस की जांच में मनोज पर लगे आरोप को झूठा पाया गया. इसके बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
मामला मंगलवार का है. जानकारी के अनुसार, महिला नशे में गिरी हुई थी, तभी मनोज उसे उठा रहा था. उठाने के क्रम में वह उसी महिला के ऊपर गिर गया, जिसे महिला की बेटी ने देख लिया. इस मामले को लेकर गांव में बैठक हुई, जिसमें खूब हंगामा हुआ. पुलिस पहुंची और मनोज को थाना ले गयी.
साथ ही दूसरे पक्ष को भी थाना पहुंचाया गया. जब बुधवार को महिला का नशा खत्म हुआ, तो उसने थाने में जाकर कहा कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है. थानेदार सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि वृद्ध महिला व मनोज उरांव नशे में थे. वृद्ध महिला की बेटी भी नशे में आकर इस तरह का आरोप लगा रही थी. गांव में लोग भी शराब के नशे मेेे थे. जिसके कारण गलतफहमी का शिकार हुए. वृद्धा ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola