गुमला : आ‍पसी विवाद में युवक की टांगी से काटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित पीरहापाट निवासी प्रकाश असुर (उम्र 35 वर्ष) की गांव के ही ठेपा असुर ने टांगी से काटकर हत्या कर दी.घटना मंगलवार की देर रात की है, लेकिन थाना से गांव दूर होने व नक्सल इलाका होने के कारण पुलिस […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित पीरहापाट निवासी प्रकाश असुर (उम्र 35 वर्ष) की गांव के ही ठेपा असुर ने टांगी से काटकर हत्या कर दी.घटना मंगलवार की देर रात की है, लेकिन थाना से गांव दूर होने व नक्सल इलाका होने के कारण पुलिस बुधवार को गांव पहुंची और शव को बरामद किया.

लिस जब गांव पहुंची तो हत्या का आरोपी ठेपा असुर गांव से फरार हो चुका था.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक के बड़े भाई जेवियर असुर ने बताया, ठेपा असुर का अपना गोहाल घर नहीं है. वह प्रकाश असुर के गोहाल घर में अपने बैलों को घुसाकर पुआल खिला रहा था. इसी बीच प्रकाश असुर वहां पहुंच गया.

प्रकाश ने कहा कि मेरा गोहाल घर व पुआल है और उसे तुम अपने बैलों को खिला रहे हो. बैलों को पुआल खिलाने को लेकर प्रकाश व ठेपा में विवाद हो गया. विवाद से आक्रोशित होकर ठेपा असुर ने प्रकाश असुर को टांगी से काट दिया. जिससे घटना स्थल पर ही प्रकाश की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola