अर्द्धविक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, धमकी दे पति को पीटा

Updated:
विज्ञापन

पीिड़ता के पति ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के हलमाटी गांव की अर्द्धविक्षिप्त एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके पति को पीटा है. घटना बुधवार की देर शाम की है. इस संबंध में पीड़िता […]

विज्ञापन

पीिड़ता के पति ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है

आपके शहर में

विज्ञापन

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के हलमाटी गांव की अर्द्धविक्षिप्त एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके पति को पीटा है. घटना बुधवार की देर शाम की है. इस संबंध में पीड़िता के पति ने गुरुवार को घाघरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में तीन आरोपियों का नाम भी दर्ज है.

दर्ज शिकायत के अनुसार, बुधवार को महिला गांव की किराना दुकान में कुछ सामान लेने जा रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया. इसके बाद उसे खींच कर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए थाना में केस नहीं करने व किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा है. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है.

पीड़िता वहां से भाग कर घर पहुंची. देर शाम को उसका पति घर आया, तो उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, तभी तीनों आरोपी उसके घर पहुंच गये और उसके पति को भी धमकी दी कि थाना नहीं जाना है. उसके साथ मारपीट भी की गयी. तीनों आरोपी गांव के हैं. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो ने कहा है कि पीड़िता के पति ने आवेदन दिया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola