रोटरी क्लब के अध्यक्ष पर हमला करनेवाला देवराज गिरोह का अपराधी हुआ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 1:11 AM
गुमला : गुमला रोटरी क्लब के अध्यक्ष व गुप्ता हार्डवेयर के मालिक रामजी गुप्ता पर गोली चलाने वाला देवराज गिरोह का अपराधी बड़ाइक मुहल्ला निवासी राहुल कुमार उर्फ बबुआ को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गोलीकांड का मुख्य आरोपी रवि साहू उर्फ मॉडल फरार है. इन दोनों ने गुरुवार की रात को […]
गुमला : गुमला रोटरी क्लब के अध्यक्ष व गुप्ता हार्डवेयर के मालिक रामजी गुप्ता पर गोली चलाने वाला देवराज गिरोह का अपराधी बड़ाइक मुहल्ला निवासी राहुल कुमार उर्फ बबुआ को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गोलीकांड का मुख्य आरोपी रवि साहू उर्फ मॉडल फरार है.
इन दोनों ने गुरुवार की रात को गुप्ता हार्डवेयर में गोली चलायी थी, लेकिन संयोग से गोली किसी को नहीं लगी. गोली चालन के बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन थाना चौक में हवाई फायरिंग करते हुए दोनों अपराधी बाइक से भाग गये थे. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश था.
इधर, गुमला पुलिस ने घटना के करीब आठ घंटे बाद एक अपराधी राहुल को धर दबोचा, जबकि रवि साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. एसपी अंजनी झा ने गुमला थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा है कि गोली चलने के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों द्वारा बबुवा व मॉडल का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने रात्रि को छापामारी कर बड़ाइक मुहल्ला से बबुआ को गिरफ्तार किया. बबुआ के पास एक बैग, कपड़ा व घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया.
अहले सुबह पकड़ा गया आरोपी : गुरुवार की रात को गुप्ता हार्डवेयर दुकान में गोलीबारी करने के बाद बबुवा भाग गया था. शुक्रवार की सुबह वह छिपते हुए अपने घर आ रहा था, तभी गुमला पुलिस ने अहले सुबह 3.30 बजे गुप्त सूचना पर बबुआ को उसके घर के समीप बड़ाइक मुहल्ला से धर दबोचा. गिरफ्तार बबुवा में गुप्ता हार्डवेयर में गोली चालन में खुद के शामिल होने व मॉडल के भी होने की जानकारी दी. छापामारी टीम में गुमला डीएसपी नागेश्वर प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी शंकर ठाकुर, सअनि बबलू बेसरा, सअनि नवीन कुमार सिंह, सअनि राजेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे.
दूसरे जिले में छिपा है मॉडल: पुलिस के अनुसार, गोलीकांड का मुख्य आरोपी रवि साहू उर्फ मॉडल गुमला से भाग गया है. वह किसी दूसरे जिले में जाकर छिपा हुआ है. पुलिस इसका पता करने में लगी हुई है. पूर्व में भी मॉडल कई अापराधिक कांड को अंजाम दे चुका है. हाल में ही शंकर मालाकार हत्या में मॉडल का नाम आ चुका है. पूर्व से ही वह पुलिस से बचता आया है. वहीं एसपी अंजनी झा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि किसी भी प्रकार की रंगदारी का मामला सामने आये या इसकी जानकारी हो, ताे हमें सूचना दें. सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जायेगा.
रामजी गुप्ता ने किया केस दर्ज : घटना के बाद गुप्ता हार्डवेयर के संचालक रामजी प्रसाद ने अपराधियों के खिलाफ केस किया है. इसमें कहा है कि गुरुवार की रात करीब 8:15 बजे दुकान में अपराधियों ने गोली चलायी है. उस समय दुकान में मेरा भाई चैनल गेट बंद कर दुकान के अंदर था. गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग वहां पहुंच गये. भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि दो अपराधी रवि उर्फ मॉडल व राहुल उर्फ बबुवा है. इस प्रकार की घटना दहशत व रंगदारी फैलाने के लिए की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










