लापता छात्र के चप्पल से हुई शव की शिनाख्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 1:00 AM
रायडीह : भलमंडा जंगल के लवटुकू गुफा से क्षत-विक्षत एक शव सोमवार की रात रायडीह पुलिस ने बरामद की थी. शव के हाथ व मुंह में कपड़ा बंधा हु़आ था. पुलिस को शक है कि किसी ने उसका अपहरण कर रखा था और गला दबा कर हत्या की गयी है. देर शाम और शव के […]
रायडीह : भलमंडा जंगल के लवटुकू गुफा से क्षत-विक्षत एक शव सोमवार की रात रायडीह पुलिस ने बरामद की थी. शव के हाथ व मुंह में कपड़ा बंधा हु़आ था. पुलिस को शक है कि किसी ने उसका अपहरण कर रखा था और गला दबा कर हत्या की गयी है. देर शाम और शव के क्षत-विक्षत होने के कारण शव की पहचानी नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव को थाना ले आयी थी. इधर, रायडीह पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह घटना स्थल का फिर से निरीक्षण किया.
उक्त स्थल पर पुलिस ने एक जोड़ी चप्पल बरामद की है. चप्पल से पता चला कि यह शव भलमंडा निवासी स्व अघनू लोहरा के आठ वर्षीय पुत्र रवींद्र लोहरा उर्फ रवि का है, जो आरसी मवि भलमंडा में केजी का छात्र था और विगत मंगलवार से गायब था. रवि की मां ललिता देवी ने बताया कि रवींद्र मंगलवार की सुबह घर से निकला था.
उसके बाद वह घर नहीं आया. दो दिनों तक काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. अंत में रायडीह थाना में उसके लापता होने का सनहा दर्ज कराया गया था. इस संबंध में थानेदार रवींद्र शर्मा ने कहा कि अपहरण कर हत्या को अंजाम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










