गुमला : व्यवसायी से रंगदारी की मांग, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला थानेदार राकेश कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को लिखित आवेदन सौंप कर मेन रोड निवासी किराना दुकान के थोक विक्रेता पदम साबू से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगनेवाले आरोपी डीएसपी रोड निवासी रवि साहू उर्फ मॉडल पर केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा है कि 31 जनवरी को 10.30 बजे […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला थानेदार राकेश कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को लिखित आवेदन सौंप कर मेन रोड निवासी किराना दुकान के थोक विक्रेता पदम साबू से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगनेवाले आरोपी डीएसपी रोड निवासी रवि साहू उर्फ मॉडल पर केस दर्ज कराया है.
दर्ज केस में कहा है कि 31 जनवरी को 10.30 बजे थाना पर सूचना मिली कि मेन रोड किराना दुकान के थोक विक्रेता पदम साबू के यहां तीन लड़के आये हैं. वे फोन पर किसी अपराधी से बात करवाये. जिसे दुकान में मौजूद ग्राहक व कार्यरत लोगों ने पकड़ लिया.
सूचना का सन्हा अंकित करते हुए सअनि अरविंद राय व सशस्त्र बल को वहां भेजा गया. जहां से सअनि ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना आये.
पूछताछ में तीनों युवकों ने कहा कि वे लोग टावर चौक के पास थे. उसी समय एक युवक के मोबाइल पर रवि साहू उर्फ मॉडल का फोन आया. इसमें उसने कहा कि कहां हो, यह बताये जाने पर हमलोग पटेल चौक पर हैं. रवि साहू बोला कि पास में ही मेन रोड पर पदम साबू का किराना दुकान है. थोड़ा उसके दुकान में जाकर बात करा दो. जरूरी काम है. इस पर तीनों युवक दुकान चले गये. पदम साबू को मोबाइल से बात कराये.
रवि साहू ने कहा कि फोन क्यों नहीं उठाते हो, साथ ही गाली देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. जैसे ही रंगदारी मांगने वाले बात का पता चला, तो वहां उपस्थित लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और थाना को खबर किया.
हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ व प्रारंभिक जांच से यह ज्ञात हुआ कि पकड़ाये गये तीनों युवक मामले में निर्दोष हैं. जिन्हें अंधेरे में रख कर रवि साहू द्वारा मोबाइल पर फोन कर पदम साबू से रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी मांगने की जानकारी पकड़ाये लड़कों को नहीं था.
इसलिए उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया. एक फरवरी तक पदम साबू थाना पर उपस्थित नहीं हुए और न ही कोई लिखित शिकायत दी. विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि पदम साबू व उनका परिवार काफी भयभीत है. इस घटना के बाद से वे दुकान पर नहीं बैठ रहे हैं. इसके बाद थानेदार ने खुद कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










