गुमला : मानव तस्कर ने पैसा लौटाया पिता ने बंधक जमीन कराया मुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2018 7:32 AM
विज्ञापन
प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद पुलिस ने मानव तस्कर से पीड़ित पिता को पैसा वापस कराया गुमला : मानव तस्करों द्वारा दिल्ली में बेची गयी बेटी को मुक्त कराने के लिए पिता ने चार हजार रुपये में 20 डिसमिल जमीन को बंधक रखा दिया था. इसके बाद बेटी को दिल्ली से मुक्त करा […]
विज्ञापन
प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद पुलिस ने मानव तस्कर से पीड़ित पिता को पैसा वापस कराया
गुमला : मानव तस्करों द्वारा दिल्ली में बेची गयी बेटी को मुक्त कराने के लिए पिता ने चार हजार रुपये में 20 डिसमिल जमीन को बंधक रखा दिया था. इसके बाद बेटी को दिल्ली से मुक्त करा कर घर वापस लाया था. प्रभात खबर ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए समाचार प्रकाशित किया था.
समाचार छपने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस ने मानव तस्कर से पीड़ित पिता को पैसा वापस कराया था. पैसा वापस होने के बाद पिता ने बंधक रखी जमीन को मुक्त करा लिया है. मामला चैनपुर प्रखंड के डाड़टोली गांव का है. डाड़टोली गांव के रंजीत मुंडा ने कहा कि मैं गरीब आदिवासी हूं. खेतीबारी व मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता हूं.
मेरे नौ बच्चे हैं. जिसमें चार लड़का व पांच लड़की है. सबसे बड़ी बेटी, जिसे मानव तस्करों ने गरीबी का फायदा उठा कर दिल्ली ले गया थे. लेकिन मेरी बेटी अब वापस आ गयी है. बेटी को छुड़ाने के लिए 20 डिसमिल खेत को चार हजार रुपये में बंधक रखा था. लेकिन प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद चैनपुर पुलिस के माध्यम से मानव तस्कर ने चार हजार रुपये वापस कर दिया है.
उस पैसे से मैंने अपनी खेती योग्य भूमि को बंधक से मुक्त करा कर अब उसमें खेती कर रहा हूं. रंजीत ने कहा कि खेत ही मेरी पूंजी है. खेत वापस होने से मुझे खुशी है. उसने चैनपुर प्रशासन से गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है. जिससे गांव के लोग गरीबी के कारण पलायन न करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










