एक ही घर के तीन की हत्या ग्रामीणों ने आरोपी को मारा

Updated at : 29 Jul 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही घर के तीन की हत्या ग्रामीणों ने आरोपी को मारा

गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के डहूपानी पंचायत स्थित कोंडेकेरा गांव में अर्धविक्षिप्त छोटू मुंडा ने गांव के ही कृष्णा मुंडा की पत्नी बंधैन मुंडाईन (30 वर्ष), बेटा विपीन मुंडा (03 वर्ष) व बेटी दिव्यानी मुंडा (01 वर्ष) को बलुवा से काटकर हत्या कर दी. जबकि कृष्णा मुंडा (35) और ग्रामीण सुखदेव कुमार (15) पर […]

विज्ञापन
गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के डहूपानी पंचायत स्थित कोंडेकेरा गांव में अर्धविक्षिप्त छोटू मुंडा ने गांव के ही कृष्णा मुंडा की पत्नी बंधैन मुंडाईन (30 वर्ष), बेटा विपीन मुंडा (03 वर्ष) व बेटी दिव्यानी मुंडा (01 वर्ष) को बलुवा से काटकर हत्या कर दी. जबकि कृष्णा मुंडा (35) और ग्रामीण सुखदेव कुमार (15) पर जानलेवा हमला किया.
गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी वे भागने में सफल रहे. दोनों का गुमला में प्राथमिक उपचार करने के बाद रांची (रिम्स रेफर) कर दिया गया. इस घटना के बाद प्रतिशोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने अर्धविक्षिप्त छोटू मुंडा (45 वर्ष) को पीट-पीटकर मार डाला. वहीं आरोपी की पत्नी लीला मुंडाईन, बेटा आनंद मुंडा, बेटी करीना कुमारी व करिश्मा कुमारी गांव से भागकर जान बचायी.
अभी ये लोग पालकोट थाना में पुलिस की सुरक्षा में हैं. घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजदिया है. डहूपानी पंचायत की मुखिया पूनम उरांव ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी.अर्धविक्षिप्त ने घर के मुखिया कृष्णा व ग्रामीण को भी घायल कियाअर्धविक्षिप्त छोटू मुंडा की हत्या करने के बाद ग्रामीण उसके परिजनों को भी मारना चाह रहे थे. सभी पालकोट थाना में शरण लिये हुए हैं
ऐसे घटी घटना
छोटू मुंडा ने अपने पड़ोसी सुखदेव कुमार को शादी का कार्ड पढ़ने के लिए घर में बुलाया. कार्ड पढ़ने के बाद छोटू ने सुखदेव पर हमला कर दिया. सुखदेव वहां से भाग गया. तभी बलुवा लिए छोटू ने उसे दौड़ाया. रास्ते में कृष्णा मुंडा की पत्नी, बेटा व बेटी मिल गये. ये लोग धनरोपनी करने जा रहे थे. छोटू ने कृष्णा की पत्नी, बेटा व बेटी को बलुवा से काटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर जब कृष्णा मुंडा गांव पहुंचा तो उस पर भी छोटू ने बलुवा से वार कर दिया. इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और छोटू को मार डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola