भालू के हमले में तीन लोगों की मौत

Updated at : 07 Jul 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
भालू के हमले में तीन लोगों की मौत

भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड की मारासिल्ली पंचायत के खरतंगा गांव की प्रमिला उरांव (27), फुलो मुंडाइन व सुधनाथ बड़ाइक (50 ) को भालूओं ने हमला कर डाला. सुबह में प्रमिला देवी व फुलो मुंडालन को, जबकि दोपहर में सुधनाथ को भालुओं ने अपना शिकार बनाया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड की मारासिल्ली पंचायत के खरतंगा गांव की प्रमिला उरांव (27), फुलो मुंडाइन व सुधनाथ बड़ाइक (50 ) को भालूओं ने हमला कर डाला. सुबह में प्रमिला देवी व फुलो मुंडालन को, जबकि दोपहर में सुधनाथ को भालुओं ने अपना शिकार बनाया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिशिर कुजूर की पहल पर मृतका प्रमिला देवी के परिजन को तत्काल में 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी है,

जबकि अन्य दो के परिजन गुमला नहीं पहुंचे थे.

इस कारण उनके परिजनों काे मुआवजा राशि नहीं मिल सकी थी. बताया गया कि प्रमिला व फुला सुबह को जंगल से पत्ता चुनने गयी थी. इसी बीच दो भालू सामने आ गये. जब दोनों भाग पाती, भालुओं ने उन पर हमला कर दिया. उन्हें बुरी तरह नोंच डाला, जिससे दोनों की मौत हो गयी. वहीं दोपहर में सुधनाथ खेत में काम करने गया था, तभी दोनों भालुओं ने उसपर हमला कर उसे मार डाला. इधर, भालुओं के हमले में तीन लोगों की मौत से गांव के लोग भयभीत हैं. वन विभाग को भी कोस रहे हैं कि सूचना देने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी
नहीं पहुंचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola